Thursday June 26, 2025
BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

स्वाट टीम/सर्विलांस सेल व थाना गड़वार की संयुक्त टीम द्वारा 15 लाख रू0 का अवैध शराब बरामद व एक अदद पिकप सीज व एक अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री एस. आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों/वारण्टी अभियुक्तों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री एस. एन. वैभव पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक थाना गड़वार बलिया श्री संजय शुक्ल व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 04.10.2023 को उ0नि0 श्री कमलेश पाठक मय हमराही कर्मचारीगण का0 रमेश चन्द सरोज, का0 ओमकार मौर्या मय वाहन सरकारी द्वितीय मोबाइल नं0 UP 60 G 0352 मय अस्थाई चालक हे0का0 आशीष यादव के थाना गड़वार से रवाना होकर रेलवे स्टेशन चिलकहर के बाहर आपस में बातचीत कर रहे थे की उसी समय स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अजय यादव मय हमराहियान हे0का0 राकेश यादव, हे0का0 लवकेश पाठ, का0 श्याम कुमार, का0 महेश कुमार तथा सर्विलांस टीम से हे0का0 रोहित कुमार, का0 विकास सिंह,  का0 अर्जुन यादव, का0 विनोद रघुवंशी मय वाहन सरकारी UP60 G 0420 चालक हे0का0 जसवीर सिंह तथा सरकारी वाहन अपाची UP60 G 0333 के मौके पर आ गये तथा सभी लोग आपस में अपराध नियंत्रण व अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री की रोकथाम के सम्बन्ध में बातचीत कर रहे थे कि तभी अचानक मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि नराँव गाँव में स्थित शिव मन्दिर के बगल में खण्डहर के पास एक पिकप गाड़ी खडी है तथा 5-6 व्यक्ति आपस में कुछ चर्चा कर रहे हैं, मुझे पूरी शंका है कि पिकप में अवैध शराब लदी हुयी है कि मुखबीरी सूचना के आधार पर थाना गड़वार पुलिस व स्वाट टीम/सर्विलांस टीम द्वारा मौके से एक नफर अभियुक्त आशु गुप्ता पुत्र सत्यनरायण गुप्ता निवासी छोटी बिशहर थाना खेजुरी जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से पिकप वाहन से हरियाणा निर्मित इम्पिरियल ब्लू 750 ML की कुल 55 पेटी (प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 660 बोतल) में कुल 495 लीटर तथा 2. 375 ML की कुल 123 पेटी (प्रत्येक पेटी में 24 बोतल कुल 2952 बोतल) में कुल 1107 लीटर सम्पूर्ण योग 1602 लीटर इम्पिरियल ब्लू शराब कीमत लगभग 15 लाख रू0 व एक अदद महिन्द्रा पिकप नम्बर UP 60 BT 1877 की बरामदगी की गयी। बरामद शुदा शराब व पिकप वाहन को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्त आशु गुप्ता पुत्र सत्यनरायण गुप्ता निवासी छोटी बिशहर थाना खेजुरी जनपद बलिया को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। 


नाम पता अभियुक्त-


1. आशु गुप्ता पुत्र सत्यनरायण गुप्ता निवासी छोटी बिशहर थाना खेजुरी जनपद बलिया।


सम्बन्धित अभियोग-


1. मु0अ0सं0- 268/2023 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना गड़वार, बलिया।


बरामदगी-


1. हरियाणा निर्मित इम्पिरियल ब्लू 750 ML की कुल 55 पेटी (प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल 660 बोतल) में कुल मात्रा 495 लीटर।


2. 2.375 ML की कुल 123 पेटी ( प्रत्येक पेटी में 24 बोतल कुल 2952 बोतल) में कुल मात्रा 1107 लीटर।



3. सम्पूर्ण योग 1602 लीटर इम्पिरियल ब्लू शराब कीमत लगभग 15 लाख रू0।


4. एक अदद महिन्द्रा पिकप नम्बर UP 60 BT 1877


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- 


1. प्र0नि0 श्री संजय शुक्ल थाना गड़वार जनपद बलिया।


2. उ0नि0 श्री अजय यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद बलिया।


3. उ0नि0 श्री कमलेश पाठक थाना गड़वार, जनपद बलिया।


4. हे0का0 राकेश यादव स्वाट टीम जनपद बलिया।


5. हे0का0 लवकेश पाठक स्वाट टीम जनपद बलिया।


6. हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस सेल बलिया।


7. हे0का0 जसवीर सिंह स्वाट टीम बलिया।


8. का0 श्याम कुमार स्वाट टीम जनपद बलिया।


9. का0 महेश कुमार स्वाट टीम जनपद बलिया।


10. का0 विकास सिंह सर्विलांस सेल बलिया।


11. का0 अर्जुन यादव सर्विलांस सेल बलिया।


12. का0 विनोद रघुवंशी  सर्विलांस सेल बलिया।


13. हे0का0 आशीष कुमार यादव थाना गड़वार जनपद बलिया।


14. का0 ओमकार मौर्य थाना गड़वार जनपद बलिया।


15. का0 रमेश चन्द्र सरोज थाना गड़वार जनपद बलिया।